Add To collaction

संकल्प नौ मिनट का

*संकल्प नौ मिनट का*
आवो, मिलकर दिया जलाएँ,
दैत्य कोरोना दूर भगाएँ।
आज रात में सब जन मिलकर-
विद्युत के सब यंत्र बुझाएँ।।

आज रात जैसे नौ बजता,
विद्युत-बल्ब न छोड़ें जलता।
टार्च-मोबाइल-मोमबत्ती की-
या दीये की लौ उपजाएँ।।

मात्र मिनट नौ तक प्रकाश यह,
यदि घर-आँगन में रहता यह।
बढ़ेगी घर की शुचिता निश्चित-
आवो, विपदा को दफ़नाएँ।।

संकट के बादल मँडराएँ,
तिमिरासुर भय-नेत्र दिखाएँ।
आवो,सब जन दीया जलाकर-
दीप-प्रकाश-नीर बरसाएँ।।

धार्मिक जो उन्माद हैं सारे,
मिल-जुल कर हम उन्हें बिसारें।
अति प्राचीन दीप-संस्कृति को-
आवो, मिलकर अब अपनाएँ।।

जैसे-जैसे दिया जलेगा,
नव विचार उर में पनपेगा।
संकट की संगीन घड़ी में-
भाव-एकता ज्योति जलाएँ।।

आज रात्रि संकल्प करें हम,
साहस-धैर्य-विवेक से हर-दम।
करेंगे चिंतन राष्ट्र-हितों की-
आवो, मिलकर क़दम बढ़ाएँ।।
      आवो, मिलकर दिया जलाएँ।।
                 ©डॉ0हरि नाथ मिश्र
                    9919446372

   26
6 Comments

सुन्दर सृजन और बेहतरीन अभिव्यक्ति

Reply

kashish

12-Dec-2023 04:17 PM

Awesome

Reply

Sushi saxena

11-Dec-2023 01:46 PM

V nice

Reply